फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली आपूर्ति बहाल कराने में जुटी कैथल पुलिस, पावर हाउसों पर तैनात किए जवान

विज्ञापन
बिजली घर में खड़े पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को हो रही परेशानी के बीच पुलिसकर्मी पावर हाउसों और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। थाना प्रभारियों और क्राइम यूनिट की टीमों ने निजी मेकेनिकों की मदद से कई स्थानों पर बिजली के फॉल्ट ठीक करवाए जिससे प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में मदद मिली। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए पुलिस संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर जरूरी सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में विभिन्न थाना प्रभारियों और क्राइम यूनिट की टीमों ने निजी मेकेनिकों के सहयोग से कई स्थानों पर बिजली के फॉल्ट ठीक करवाने में मदद की। इससे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में सहायता मिली।

बिजली घर में खड़े पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें