फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल पुलिस ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Sun, 19 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस द्वारा आमजन के बीच सुरक्षा और सेवा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ, समाज के उन वर्गों के बीच भी खुशियों की रोशनी पहुँचाने का प्रयास किया गया, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुस्कुराने की उम्मीद रखते हैं। शनिवार को एसपी उपासना, बलप्रीत आई ए एस, डीएसपी ललित कुमार व अन्य पुलिस अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ कैथल कमेटी चौक के पास स्थित अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम तथा कुष्ठ आश्रम में पहुंची तथा वहाँ उपस्थित अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदो के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों को मिठाई, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित भी की गई। एसपी उपासना ने कहा कैथल पुलिस का उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और अपनापन दिखाना भी है। त्योहारों की असली खुशी तब होती है जब हम किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद और मुस्कान का दीप जलाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और समाज के बीच की दूरी कम होती है और लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास, सम्मान और आत्मीयता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्यों को और विस्तार देंगे। कैथल पुलिस का यह प्रयास समाज में यह संदेश देता है कि त्योहारों की असली रोशनी सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि उन दिलों में जगती है जहाँ कोई उम्मीद का दीप जलता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें