फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटने लगा कैथल-पटियाला मार्ग

Thu, 15 Feb 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। कैथल से पटियाला मुख्य मार्ग पर नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन यह

सड़क आठ महीने के बाद ही टूटने लगी है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि पटियाला मार्ग पर खानपुर से लेकर चीका तक करीब 15 किलोमीटर तक नए सिरे से सड़क का निर्माण किया गया था। परंतु अब यह सड़क कई जगहों से टूटने लगी है। सबसे अधिक समस्या सीवन में बड़ी नहर और दादा खेड़ा के समीप है। यहां पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने है। इसमें गिरकर कई वाहन चालक चोटिल भी हो रहे हैं। इससे राहगीरों में नाराजगी है।

सीवन निवासी राहुल, अभय, उदय व अशोक ने कहा कि करीब आठ महीने पहले ही इस मुख्य सड़कों का निर्माण किया गया था। अभी एक साल भी इसके निर्माण को लेकर नहीं हुआ है, लेकिन य टूटना शुरू हाे चुकी है। इस सड़क पर गड्ढों को भरने का कार्य भी संबंधित निर्माण एजेंसी की ओर से किया जाना चाहिए। क्योंकि यहां पर इस सड़क पर निर्माण की जिम्मेदारी उसी एजेंसी की तरफ से की गई थी।
विज्ञापन


धरने प्रदर्शनों के बाद हुआ था इस सड़क का निर्माण ः कैथल-पटियाला मार्ग पर खानपुर से लेकर चीका तक करीब 15 किलोमीटर तक सड़क के खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालक काफी परेशानी का सामना कर रहे थे।

इसके बाद गुहला हल्का के स्थानीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण को मुद्दा जोरों शोरों से उठाया था। जब सरकार ने नहीं सुनी तो उन्हें चीका में धरने और प्रदर्शन भी करने पड़े थे। उस दौरान करीब एक महीने तक स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया था। इसके बाद ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो पाया था।
विज्ञापन




चीका-कैथल मार्ग पर टूटने को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। यदि यहां पर सड़क टूटी है तो इसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, गुहला-चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें