फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग दिनभर जाम

Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। वहीं, सीवन में पूरा दिन बाजार बंद रहा। अधिकतर दुकानदार भी मतदान में व्यस्त दिखे। उधर, मुख्य मार्ग पर स्थित दो स्कूलों में आठ मतदान केंद्र बनाने की स्थिति में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर पूरा दिन जाम का आलम रहा।

मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय स्कूलों में बनाए गए इन बूथों के आस पास में प्रत्याशियों ने अपने टैंट लगा रखे थे और मतदाता भी अपने वाहनों को मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से बार बार जाम की स्थित पैदा हो रही थी। सीवन नगर का कोई भी बाइपास न होने के कारण सभी भारी वाहनों को भी नगर के बीच में से गुजर कर जाना पड़ता है। इस कारण से बार बार वाहनों की लंबी कतारें लग रही थी। इसके साथ ही चुनाव के कारण नगर की अधिकतर दुकानें बंद रही। सुबह इक्का दुक्का दुकानें ही खुली दिखाई दी। दोपहर बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलनी आरंभ की लेकिन दोपहर के बाद भी अधिकतर दुकानें बंद ही नजर आई। सभी दुकानदार चुनावों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें