कैथल। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की उल्लास योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने में कैथल जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा विभाग ने तीन वर्ष की अवधि में जिले को 50,067 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य सौंपा था, जिसमें कैथल अब तक 42,756 निरक्षरों को पढ़ाकर परीक्षा में शामिल कर चुका है। यह उपलब्धि कैथल को 85 प्रतिशत लक्ष्य के साथ राज्य का शीर्ष जिला बनाती है।
वहीं सिरसा जिला सिर्फ 26 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पाया है और अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र दूसरे और रोहतक तीसरे स्थान पर हैं।
वर्ष 2023 में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा में लगभग 9 लाख निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा था। इसके तहत मिली जिला-वार प्रगति रिपोर्ट में कैथल सबसे आगे है।
उल्लास समन्वयक के अनुसार, पंजीकृत निरक्षरों को प्रथम चरण में गिनती, हिंदी पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है। साक्षरता कार्यक्रम में कुल तीन पेपर होते हैं और तीनों अनिवार्य हैं।
जिला–वार साक्षरता प्रगति (लक्ष्य व उपलब्धि)
जिला
कुल साक्षर बने
कुल लक्ष्य
शेष
% शेष
कैथल
42,756
50,067
7,311 15%
कुरुक्षेत्र
28,745
34,390
5,645 16%
रोहतक
25,426
31,469
6,043 19%
चरखी दादरी
13,069
16,653
3,584 22%
भिवानी
31,525
44,384
12,859 29%
गुरुग्राम 23,111
32,769
9,658 29%
महेंद्रगढ़
20,649
31,302
10,653 34%
सोनीपत
28,154
44,540
16,386 37%
पंचकूला
8,853
14,513
5,660 39%
हिसार
41,963
70,663
28,700 41%
करनाल
31,020
55,431
24,411 44%
झज्जर
15,473
27,869
12,396 44%
रेवाड़ी 14,139
25,515
11,376 45%
अंबाला
16,548
31,172
14,624 47%
पानीपत
21,114
40,936
19,822 48%
जींद
29,618
57,604
27,986 49%
पलवल
21,938
43,102
21,164 49%
यमुनानगर
19,364
39,897
20,533 51%
फरीदाबाद
20,086
45,496
25,410 56%
फतेहाबाद
15,492
45,027
29,535 66%
नूंह
16,329
56,757
40,428 71%
सिरसा
15,769
60,444
44,675 74%
मुख्यालय से मिले लक्ष्य के अनुसार जिले के वॉलंटियर और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। मार्च-2026 की परीक्षा के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। -छतर पाल, जिला उल्लास नोडल अधिकारी, कैथल।