फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने कालेज की जमीन सरकार को देने के लिए किया प्रस्ताव पारित

Fri, 03 Feb 2017 11:50 PM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
dhh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए पालिका कार्यकारिणी बैठक पालिका अध्यक्ष सुरेश रानी की अध्यक्षता में हुई। सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि सबसे पहले कलायत में जन सहयोग से चल रहे कालेज को मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी कालेज का दर्जा दिए जाने की घोषणा की हुई है, वह जमीन पालिका की है। इस जमीन को बिना शर्त सरकारी कालेज के लिए सरकार को दिए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी द्वारा नगर में खेलकूद के लिए स्टेडियम निर्माण करवाने, 2 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाने, द्रोणाचार्य चौक व परशुराम चौक का निर्माण करवाने के साथ माई वाले डेरे का सौंदर्यीकरण करवाना शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर में अब तक करीब 8 हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई है जिनके अलावा 15 ऐसी ही लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है वहीं नगर की विभिन्न गलियों में भी 300 के करीब लाइट लगवाई जाएगी। ताकि रात के समय अंधेरे का आलम न रहे। सचिव ने बताया कि इसके अलावा जहां करोड़ों रुपये की गलियों का निर्माण भी करवाया जाएगा ताकि टूटी गलियां लोगों के लिए किसी भी प्रकार से परेशानी का सबब न बने वहीं कलायत में मीडिया सेंटर बनवाने के लिए भूखंड दिए जाने के लिए भी पालिका कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में पालिका पार्षदों सहित पालिका सचिव कुलदीप मलिक, नगर अभियंता सुरेंद्र सिंह व भवन निरीक्षक सुमित कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे।

प्रधान सहित 12 पार्षदों ने लिया की बैठक में हिस्सा
नगर पालिका प्रधान सुरेश रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2 पार्षदों जिनमें वार्ड 5 की पार्षद दीपा राणा व वार्ड 8 की पार्षद बिरमा दीपा ने किन्हीं कारणों के चलते हिस्सा नहीं लिया वहीं इस दौरान प्रधान सहित 12 पार्षदों ने हिस्सा लिया जिसमें मनोनीत पार्षद राजेश जैष्ट भी शामिल है। बैठक में शिरकत करने वालों में पालिका प्रधान सुरेश रानी, उपप्रधान किरणा देवी सहित वार्ड 1 की पार्षद किरणा देवी, वार्ड 2 की पार्षद दर्शना देवी, वार्ड 3 की पार्षद सीमा सरीन, वार्ड 7 की पार्षद कुसुम राणा, वार्ड 9 की पार्षद सुशीला मित्तल, वार्ड 10 से पार्षद राजू राम कौशिक, वार्ड 11 की पार्षद सुनीता कांसल, वार्ड 12 के पार्षद सुरेंद्र कुमार व वार्ड 13 की पार्षद पूनम सैनी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें