कैथल में इस बार दीपावली के अवसर पर ड्राई फ्रूट की कीमतें पसीना छुड़वाने वाली हैं। ड्राई फ्रूट की कीमतों में प्रति किलो 200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जिस कारण उपहार देते समय अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
पिछले वर्ष के मुकाबले ड्राई फ्रूट की कीमतों में भारी उछाल है।
ड्राई फ्रूट में अखरोट गिरी की कीमतें 450 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई हैं। बादाम की कीमतों में भी करीब 150 से 200 रुपये का उछाल है।
करनाल रोड स्थित झांब कंफेक्शनरी संचालक अशोक कुमार जाम ने बताया कि पिछले वर्ष की मुकाबले डाईफ्रूट में काफी महंगा है। जिसके लिए मिस्क ड्राईफ्रूट के डिब्बे तैयार करके भी 500 से 800 की रेज में तैयार होंगे। केवल अच्छे ड्राई फ्रूट के पैकेट के लिए करीब 1000 रुपये की राशि खर्च करने होगी।
ड्राई फ्रूट की कीमतों में उछाल का मुख्य कारण पीछे से पैदावार में कमी ही कारण है। पिछली बार बाढ़ के कारण कीमतें बढ़ी थीं। लेकिन इस बार पैदावार में परेशानी बताई जा रही है।
मिठाइयों की कीमतें भी बढ़ीं
मिठाइयों में भी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बढ़ सकती है। ड्राईफ्रूट की कीमतों में भारी उछाल है। ड्राईफ्रूट में इस वर्ष करीब 150 रुपये से 200 रुपये महंगा मिलेगा। पिछले वर्ष जहां दूध 30 से 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा था वहीं इस वर्ष दूध 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है।
इस बार महंगा बिकेगा ड्राई फ्रूट
ड्राईफ्रूट 2014 कीमतें 2015 कीमतें
बादाम 700 रुपये 850 रुपये
काजू 575 रुपये 750 रुपये
दाख 200 रुपये 280 रुपये
पिस्ता 850 रुपये 950 रुपये
अखरोट 450 रुपये 1150 रुपये
मिक्स ड्राई फ्रूट के बनाए जा रहे पैकेट
दुकानदारों ने बताया कि ड्राई फ्रूट के साथ कुछ अन्य खाद्य पदार्थ मिलाकर पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। ताकि कुछ कम कीमत तक एक पैकेट तैयार हो सके। 500 रुपये से लेकर 800 रुपये के बीच में एक सामान्य पैकेट तैयार होगा।
बढ़ेगी मिठाइयों की कीमतें
मिठाई संचालक शशि सैनी, बलवंत सिंह, सतपाल सैनी ने बताया कि ड्राई फ्रूट व मिठाइयां बनाने के उत्पाद महंगे होने के कारण मिठाइयों की कीमतों में करीब 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। दूध की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। मिठाइयां बनाने के लिए प्रयोग होने वाला ड्राईफ्रूट आसमान को छूने लगा है। जिसके कारण मिठाई की कीमतें बढ़ेगी।