फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ट जेई से 1.20 लाख चुराने केआरोप में केस दर्ज

Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में पुलिस ने रिटायर्ड जेई से एक लाख 20 हजार रुपये की राशि चुराने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि 3 नवंबर को रिटायर्ड जेई बालू निवासी श्रीराम बैंक से 1 लाख बीस हजार रुपये की राशि निकलवाकर लाया था। उसी समय उसे पिहोवा चौक पर एक व्यक्ति मिला। जो उसे उसका जानकार बताकर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच उसने पिहोवा चौक पर ही एक जूस की दुकान से जूस भी लिया। दोनों जूस पीकर विश्वकर्मा चौक की ओर चले गए। जहां पहुंच कर जेई बेहोश हो गया। वहां वह व्यक्ति उसके एक लाख 20 हजार रुपये की राशि निकालकर अशोका बार के निकट छोड़कर उसे फरार हो गया। बाद में किसी ने उसे संभाला और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन से सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस जूस की दुकान से लेकर विश्वकर्मा चौक तक तथ्यों को खंगाल रही है। शीघ्र ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें