फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विदाई समारोह के खत्म हो गया कैथल नगर परिषद के पार्षदों का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कैथल का कार्यकाल सोमवार को संपन्न हो गया। पांच साल तक पार्षदों के आवागमन से गुलजार रहने वाला नगर परिषद में चेयरमैन का कार्यालय सोमवार को लगभग सुनसान रहा और दो तीन पार्षदों को छोड़कर कोई पार्षद नगर परिषद में नहीं पहुंचा। बिना किसी तरह के विदाई समारोह के 31 वार्डों के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया।
विज्ञापन

रविवार को बैठक को लेकर हुए विवाद के कारण भी कई पार्षद संभवत: नगर परिषद भवन नहीं पहुंचे। गुहला-चीका नगर पालिका का कार्यकाल भी सोमवार को ही संपन्न हुआ। राजौंद नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। गुहला में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन कर पार्षदों सहित चेयरपर्सन को विदाई दी गई, लेकिन न तो राजौंद और न ही कैथल में किसी तरह का विदाई समारोह हुआ।
दूसरी ओर रविवार को गेट पर बैठक का दावा करने वाले पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि रविवार की बैठक के बाद प्रोसीडिंग को अधिकारियों तक भेजने के लिए तीन दिन का समय होता है। तीन दिन में पूरी प्रोसीडिंग लिखकर ईओ, डीएमसी, एसडीएम, डीसी और विभाग मुख्यालय को भेज दी जाएगी। उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में सहयोग के लिए वार्ड वासियों, सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया और पार्षदों को सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

वहीं कार्यकारी चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष डॉ. पवन थरेजा ने कहा कि पांच साल तक उनका सभी पार्षदों के साथ तालमेल रहा। सभी के साथ भाईचारा बनाकर रखा। बतौर चेयरमैन जो भी काम पार्षदों ने काम कहे, वे सभी किए गए। कर्मचारी भी उनसे खुश रहे। बतौर चेयरमैन उन्होंने पार्कों में लाइटें, सड़कों, नालियों, सीवरेज का काम करवाया गया। एसटीपी लगवाए। उन्होंने पांच साल में सहयोग के लिए वार्ड वासियों, शहरवासियों सहित सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।
पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने भी पांच साल तक सेवा का अवसर देने के लिए वार्डवासियों, चेयरमैन बनाने के लिए संगठन सहित पार्षदों का आभार जताया और कहा कि शहर के विकास के लिए, वार्ड के विकास के लिए उनसे जो भी बन सका, वह किया। सभी को सहयोग के लिए आभार और सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं। पार्षद दीपक शर्मा ने भी वार्डवासियों का आभार जताया और कहा कि उन्होंने वार्ड में हर संभव सेवा का प्रयास किया।
इओ नगर परिषद बलबीर सिंह ने कहा कि सोमवार सायं पांच बजे पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सरकार के आदेशानुसार अब एसडीएम नगर परिषद के प्रशासक होंगे। उन्होंने कहा कि रविवार की बैठक के संबंध में उनसे कोई पार्षद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें