फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Sat, 14 Jan 2017 12:27 AM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब व हरियाणा का प्रसिद्ध लोहड़ी के पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें अलाव को जलाकर उसका पूजन किया गया और रेवड़ी व गज्जक का विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

जाट बीएड कालेज में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी ने हाल में अलाव जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें पंजाबी गिद्दा, हरियाणवीं नृत्य, चुटकलें व डीजे पर मचाए गए नृत्य के धमाल के साथ सभी ने लोहड़ी का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग द्वारा करनाल रेंज स्तर पर कार्रवाई गई सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के विजेता बीएड कालेज के सीमा व सोहन को पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया गया। उप-प्रधान संदीप छौत, कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा, राधाकिशन, बलकार नैन, प्राचार्य डा. दिनेश ने स्टाफ, चंद्रप्रकाश, राजेश ढुल, प्रवीण मलिक, अंजू, प्रभजोत, डा. राजेश बनवाला, राजेश धारीवाल, सुरेंद्र, सिकंदर मौजूद रहे।
जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल जे.एस. चहल के नेतृत्व में पर्व मनाया गया।

एस एस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य रवि भूषण गर्ग के नेतृत्व में पर्व मनाया गया। गर्ग ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों ने ढोल पर भांगड़ा, पंजाबी बोलियां व गिद्दे के मेल से माहौल खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर राजरानी गर्ग, अर्जुन कुमार गुप्ता, नरेश गर्ग, गौतम बंसल, राजपाल कालारामना, जगदीश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, ओमनाथ, सपना सिंगला, तृप्ता शर्मा, तमन्ना रानी, कुसुम लत्ता, योगिता गर्ग, सुमन रानी, सीमा रानी, कविता रानी, स्वीटी, रिंकी, पिंकी रानी, आशु बिंद्लिश सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोहड़ी का पर्व बडे धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की। जिसमे मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अरविंद चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते कहा यह पर्व हरियाणा और पंजाब मे धूमधाम से मनाया जाता है। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य, सुभाष शर्मा, अनिल, नीरज गुप्ता, गौरव शर्मा, राममेहर, रंजना, नीरू, कोमल, काजल, अंजू, सुनीता व अशोक आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार से ओमप्रभा जैन सीनियर स्कूल मे लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य लक्ष्मी जिंदल ने बताया कि यह त्योहार एकता संदेश देता है। जिसमे स्कूल के  बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। स्कूल के प्रधान जगदीश बहादूर, उपप्रधान श्याम बहादुर,

सुभाष शर्मा ने सभी को इस त्योहार की शुभकामनांए दी।
जींद रोड स्थित बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोहड़ी के उपलक्ष्य में स्कूल में लोहड़ी पूजन की व्यवस्था की गई। जिसमें प्रधानाचार्य वरुण जैन ने अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों सहित भाग लिया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने सभी उपस्थित जनों को लोहड़ी पर्व शुभकामनाएं दी।
इंदिरा गांधी सीनियर सकैडरी  पब्लिक स्कूल में लोहड़ी व मकर सक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष जगदीश बहादुर खुरानियां व प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

डीपीएस में बच्चों ने मचाया धमाल
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में लोहड़ी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए गीत, भाषण कविता से इसकी ऐतिहासिकता व पारंपारिकता से सभी को परिचित करवाया। भाषण प्रस्तुति में बच्चों ने पंजाब व हरियाणा के इस पर्व को अन्य राज्यों से जोड़ते हुए इसके अनेक नामों से परिचित करवाया तथा लोहड़ी से पहले गीत, मेवे, रेवडिय़ां एकत्रित करने की योजनाओं का भी वर्णन किया।  स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए सर्वप्रथम तो इसके विशेष अर्थ से परिचित करवाया कि पहले इसे तिलोड़ी कहते थे जो कि तिल और रोड़ी से मिलकर बना है।

प्रेम और भाईचारे का त्योहार है लोहड़ी: एडीजे
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति उत्सव बार रूम में हर्षोल्लास से मनाया गया। जाजों और वकीलों ने बार रूम के बाहर लोहड़ी जलाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएन भारती, सुदीप गोयल, आराधना साहनी, सिविल जज सीनियर डिविजन अबंरदीप सिंह, सी.जे.एम. सुनील दीवान, सिविल जज जूनियर डिविजन याचना, अल्का रानी, अभय प्रताप सिंह, भारत, मनोज दहिया सहित लगभग सभी वकील उपस्थित थे। अपने संदेश में एडीजे आरएन भारती ने कहा कि लोहड़ी का यह त्यौहार खुशियां मनाने का त्यौहार है।

लोहड़ी और मकर संक्राति की शुभकामनाएं
कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि महिला कालेज में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अग्नि की पूजा करने के बाद छात्राओं ने जम कर धमाल मचाया। सबसे पहले प्रबंध समिति सदस्यों, प्राध्यापकों व छात्राओं ने मिल कर अग्नि को प्रज्जवलित किया व मूंगफली रेवड़ी के साथ अग्नि की पूजा कर परिक्रमा दी। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक कैप्टन राजकुमार व अध्यक्ष सुरेश राणा ने सबसे पहले सभी को पर्व की बधाई दी।
 
पवनार स्कूल में हुआ भव्य आयोजन
पवनार पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य जोगिंद्र ढुल ने कहा कि लोहड़ी व मकर संक्रांति एकता, बड़ों के प्रति मान सम्मान तथा उन्नति के प्रतीक हैं। विद्यालय में अलाव लाकर दूल्हा भट्टी वाला होय व मेरो चटक मटक सो कान्हा लोक गीतों व भजनों पर नृत्य कर आंनद लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबधंक राज स्री ने स्टाफ व बच्चों में मूंगफली, रेवड़ी बंटवाई।

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व
पूंडरी। आरएन स्कूल पूंडरी में लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने की। आठवीं की छात्रा महकप्रीत ने लोहड़ी के इतिहास और इसकी उपयोगिता का वर्णन किया। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

लोहड़ी पर्व पर जमकर मनया जश्र
सीवन। लोहड़ी का पर्व क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया। नगर के सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ मिल कर लोहड़ी मनाई और जम कर थिरके। सीवन के आई प्ले आई लर्न स्कूल में प्रधानाचार्या शैली मुंजाल ने बच्चों को लोहड़ी पर्व के बारे में बताया और उन्हें इस पर्व की पुरानी मान्यताओं के बारे में भी जानकारी दी।

राजौंद में हुआ कई जगह कार्यक्रम
राजौंद। पूंडरी रोड़ पर स्थित पाश्र्व नाथ पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूली छात्र छात्राओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा व पंजाबी बोलियों के साथ गिद्दे के सुमेल से माहौल खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर कौच सुशील कुमार, राकेश राणा, पूजा शर्मा, सोनिया राणा, आशु, गुरप्रीत, कमलेश, सरोज, रजनी, बलजीत सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
 
ढांड के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आयोजन
ढांड। आंगनबाड़ी सर्कल कौल के तत्वावधान में गांव संगरौली के आंगनबाड़ी केंद्र में आज लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुपरवाइजर पुजा रानी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में पूंडरी खंड की सी.डी.पी.ओ. नीतू रानी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अधिकारी नीतू रानी ने 1 वर्ष से कम आयु की बेटियों को विशेष रूप से सम्मानित किया और उपस्थित आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर एवं महिलाओं को रेवडिय़ाँ और मुंगफलियां वितरित भी की। इस अवसर पर पी.टी.आई. कर्म सिंह बौदला, शेर सिंह गोलन, महेंद्र रसीना, संजीव कुमार, समस्त आंगनवाड़ी वर्कर, हैल्पर आदि मौजूद रही।
सरस्वती विद्या भारती हाई स्कूल पबनावा में लोहड़ी उत्सव बड़ी धूमधाम से विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार थरडक़ की अध्यक्षता में मनाया गया। इस उत्सव पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी-अपनी प्रस्तुती देकर समस्त स्टाफ सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें