फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएन की वैभवी ने जेईई में हासिल किया 2250वां रैंक

Fri, 28 Apr 2017 12:42 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
c - फोटो : kaithal beuaro
विज्ञापन
जेईई मेन्स की परीक्षा में पास होकर एमडीएन स्कूल कलायत की छात्राओं ने स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा वैभवी बिंदलिश ने 250 अंकों के साथ 2250वां रैंक हासिल किया है। वैभवी ने बताया वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। उसने स्कूल में तैयारी के साथ-साथ इसके लिए कोचिंग भी ली थीं। परिवार सहित स्कूल के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन के चलते उसने यह उपलब्धि हासिल की है। उसका प्रयास रहेगा कि उसका दाखिला आईआईटी दिल्ली में हो जाए। उसके पिता वैभव बिंदलिश सरकारी अस्पताल नरवाना में एसएमओ हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र सेगांव कैलरम निवासी गुरमीत पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 118 अंक हासिल कर जेईई की परीक्षा पास की है। उसका 49000 रैंक आया है। गुरमीत के पिता किसान हैं। अपने पिता की प्रेरणा से ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्रा गुरमीत ने बिना कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल में डा. विजय बंसल, एडवोकेट राजेंद्र कुमार, डा. विनोद कुमार ने मार्गदर्शन किया। गुरमीत ने बताया कि उसका प्रयास रहेगा कि दिल्ली आईआईटी में उसका दाखिला हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें