कैथल। आईटीआई में वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद शुक्रवार को दिनभर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दाखिले की प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही किए गए हैं। प्राचार्य सतीश मच्छाल और दाखिला कमेटी इंचार्ज संजय सिंह वर्ग अनुदेशक ने बताया कि दाखिले की सुविधा को लेकर शनिवार को भी आईटीआई खुली रहेगी। शुक्रवार तक संस्थान में 123 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। संवाद