फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंस्पायर योजना में कैथल येलो जोन में

Sat, 31 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की इंस्पायर योजना में आवेदन करने में प्रदेश के कई जिले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। प्रदेश में पांच जिले ऐसे हैं, जोकि ग्रीन जोन में हैं, जबकि 11 जिले में कैथल समेत येलो जोन में शामिल हैं। छह जिलों में सबसे कम आवेदन आए हैं।

विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया है, मगर अभी तक कई जिलों में 200 आवेदन भी नहीं आए। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों को इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन करने हैं। इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा।
विज्ञापन


हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं। वहीं, 29 अगस्त तक प्रदेश में 1997 स्कूलों में से 8053 आवेदन ही आए हैं। सभी जिलों में प्रति खंड के हिसाब से 250 आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में 29 हजार 750 आवेदन होने चाहिए, अभी तक कम आवेदन हुए हैं।

आठ साल में एक भी आइडिया नहीं चुना : इस स्कीम के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टिसिपेट तो किया लेकिन आठ साल से देश में टॉप 60 में जगह नहीं बना पाए यह स्कीम 2013-14 में शुरू हुई थी।

खंड स्तर पर मिलेंगे 10 हजार रुपये

हर स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया सिलेक्ट कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित लिए एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
ये जिले हैं येलो जोन में
जिला

नामांकन

कैथल
495

भिवानी
480

फतेहाबाद
442

गुरुग्राम 403

पानीपत
344

मेवात

332

चरखी-दादरी
331

अंबाला
276

झज्जर
264

फरीदाबाद
257

सोनीपत
257
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें