फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में कैथल को ओवरऑल ट्रॉफी

Thu, 25 Apr 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में छह दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। इसमें कैथल जिला को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ओवरऑल ट्राफी हासिल की।

यह ट्रॉफी जीतकर वापस आने पर डीसी प्रशांत पंवार ने टीम का हौसला बढ़ा उन्हें सम्मानित किया। कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के लिए सदैव मुस्तैद रहने और अच्छे परिणाम के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरओ चंद्रमोहन ने बताया कि इस शिविर में प्रदेश में 126 प्रशिक्षार्थियों एवं 19 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया था। इसमें जिले के 10 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। शिविर के दौरान के चार प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई थी। तैराकी प्रतियोगिता में कैथल जिले के सतीश कुमार ने पहला और श्रवण कुमार ने दूसरा स्थान पाया। होम गार्ड में भी श्रवण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चप्पू नाव चलाने में अनिल कुमार को तीसरा स्थान मिला। जिले के सभी प्रशिक्षणार्थियो को मुख्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार व प्रशिक्षक राजेश गौड़ ने प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें