फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य व कोरियोग्राफी में बांधा समां

Sat, 21 Jan 2017 12:22 AM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीमों का चयन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। एसडीएम मनदीप कौर, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा, शिक्षा विभाग की तरफ से सुरेश गुलशन, प्रिंसिपल रति राम शर्मा ने सभी स्कूलों की प्रस्तुतियों के अवलोकन के बाद गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया।
विज्ञापन

इन टीमों का किया गया चयन
चयन कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान में दर्शन अकादमी, इंडस पब्लिक स्कूल की तरफ से छोटे-छोटे बच्चों की कोरियोग्राफी, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल का हिमाचली नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी डांस, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से राजस्थानी नृत्य तथा हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट साईनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी शामिल हैं।
इस प्रकार कार्यक्रम की झलकियां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्यावली में वैवाहिक रीति रिवाजों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काला धन तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए गत 8 नवंबर को 500 एवं 1000 रुपये के नोट अमान्य करने के फैसले को भी दर्शाया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्रदेश की ग्रामीण प्रवेश की संस्कृति को बखूबी प्रस्तुत किया। जाट साइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी में गत 29 सितंबर की रात इंडियन आर्मी के पैरा कमांडों द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकवादी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राईक का दृश्य प्रस्तुत किया गया। देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आतंकवादियों द्वारा सेना की इन्फेंटरी बटालियन पर उड़ी आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राईक जैसा कठोर निर्णय लिया गया। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अतुल्य भारत की नृत्यावली में देश के विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन



आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मैं घूम-घूम देखूंगी, सारा हरियाणा गीत पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थितगण को मंत्र मुग्ध कर दिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा प्रदेश के विभिन्न तीज-त्योहारों पर आयोजित होने वाले नृत्य को प्रस्तुत किया तथा आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिमाचली नृत्य प्रस्तुत किया।
एसडीएम मनदीप कौर ने सभी स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए अपने-अपने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भरपूर अभ्यास करके निखार लाएं तथा गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते समय निर्धारित समय का ध्यान रखें। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका कौशिक, सुनील नैन, वंदना शर्मा, लव शर्मा, प्रिंसिपल सुरेश गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें