फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: भीड़ के चलते मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों का आवागमन किया बंद

Sat, 26 Oct 2024 04:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

दिवाली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। कमेटी चौक से लेकर रेलवे गेट की तरफ पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। चार पहिया वाहनों के लिए आवागमन बंद किया गया है। इन वाहनों के कारण बाजार में जाम लगता है। भीड़ कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है। 
विज्ञापन
कैथल में नाका लगाकर खड़े होमगार्ड के जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में दिवाली पर्व को लेकर भीड़ की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। इसके तहत पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। व्यवस्थाएं बनाते हुए पुलिस ने कमेटी चौक से लेकर रेलवे गेट की तरफ चार पहिया वाहनों का प्रवेश बिल्कुल बंद कर दिया है। बता दें कि चार पहिया वाहनों के कारण बाजार में भीड़ अधिक होती और जाम लगता है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने पर्व को देखते हुए 75 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई हैं। इसमें अस्थायी नाके भी लगाएं हैं।  

विज्ञापन


पुलिस ने शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रबंध किए हैं। इन कर्मचारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है। शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। कर्मचारी दिन-रात नाके लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। डीएसपी, एसएचओ, राइडर और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। तंग रास्तों से लेकर बड़े रास्तों पर पुलिस निगरानी कर रही है। दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने के लिए कहा गया है। शहर के अन्य मौजिज व्यक्तियों को भी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन जगहों पर लगाए हैं नाके
पुलिस की ओर से अंबाला रोड बाईपास चौक, करनाल रोड, चीका रोड व जींद रोड पर तो स्थाई नाके लगाए ही जाते हैं। इसके अलावा भी शहर में पुराना बस स्टैंड, सब्जी मंडी, रेलवे गेट, डोगरा गेट, सिरटा रोड, आईटीआई के पास, कमेटी चौक, माता गेट, भगत सिंह चौक, कोठी गेट व अन्य कई स्थानों पर अस्थाई नाके लगाए गए हैं। इसके जरिये यातायात व्यवस्था के साथ-साथ शरारती तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है। 

यातायात थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने कहा कि इस संबंध में एसपी राजेश कालिया ने एक ओर जहां अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए हैं, वहीं शहरवासियों से भी सभ्य तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिवाली हर्षोल्लास का पर्व है और इस पर्व पर लोग खूब खरीदारी करते हैं। बाजार काफी भरे रहते हैं। इसके लिए पुलिस सजग है। बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ ही दुकानदारों से भी अपील की गई है कि अतिक्रमण न करें। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने बाजारों में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए नाकाबंदी की हुई है। विभिन्न थानों के अंतर्गत आने वाले बाजारों में समय को ध्यान में रखते हुए नाके लगाए गए हैं, ताकि चोरी, स्नेचिंग व अन्य घटनाओं पर रोक लग सके और आवारा किस्म के शरारती तत्वों को पकड़ा जा सके। दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाएं और मेलजोल के साथ ग्रीन दिवाली मनाएं।  -राजेश कालिया, एसपी, कैथल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें