फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले में दो पार्षद व दर्जनों महिलाओं पर केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2017 12:33 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कैथल-पटियाला रोड पर शराब ठेके के विरोध में सड़क जाम करने के मामले में शहर के दो पार्षद व दर्जनों महिलाओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिलाओं ने सडक़ को बाधित किया और पेड़ काट डाले।
विज्ञापन

शहर थाने के इंस्पेक्टर अशोक ने बताया मंगलवार दोपहर बाद दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने चीका रोड बाईपास को जाम कर दिया। आरोपियों की मांग थी कि वहां बने ठेके को हटाया जाए। जाम लगने से यातायात बाधित हुआ और प्रदर्शनकारियों ने पेड़ काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इंस्पेक्टर अशोक ने बताया कि इस मामले में वार्ड नंबर पांच के पार्षद संजय भौरिया, वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि संजय गर्ग, महिला अनिता, शालू, माया देवी, संतरो, उर्मिला, दर्शना, खजानी, माया देवी, 20-25 महिलाएं व 10-15 पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें