फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल डिपो बंद कर सकता है पंजाब के लिए जाने वालीं बसें

Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाब के बाढ़ के चलते कैथल डिपो जल्द ही पंजाब जाने वाली बसें बंद कर सकता है। अभी फिलहाल नियमित रुप से पंजाब के पटियाला व संगरुर जाने वाली बसें चल रही है। वर्ष 2023 में आई बाढ़ के बाद करीब एक माह तक बसों का आवागमन बंद रहा था। इसके साथ ही पटियाला जाने वाले रास्तों को भी बंद किया गया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही कैथल डिपो ने हिमाचल के शिमला, पंजाब के पठानकोट और जम्मू के कटरा जाने वाली बसों को बंद किया था। हालांकि राहत की बात है कि अभी घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। यदि जलभराव की किसी प्रकार की कोई स्थिति बनती है तो इस सड़क को बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें