फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला वर्ग में कैथल ने फरीदाबाद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुरु तेग बहादुर स्कूल में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हरियाणा स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ने आयोजित की। इसमें महिला वर्ग में कैथल की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 31-17 से हराया। पुरुष वर्ग में पलवल ने अंबाला को 31-18 और झज्जर ने फरीदाबाद को 31-20 ने पराजित किया।
विज्ञापन

इसे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राजकमल ढांडा ने किया। प्रतियोगिता में कैथल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, जींद, रोहतक, मेवात, झज्जर जिलों से महिला व पुरुष की दो दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। ढांडा ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास तो होती ही है। साथ ही उसमें नेतृत्व करने के गुण भी आते हैं। इसलिए हर एक खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। प्रतियोगिता में आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष मीना सैनी, बिट्टू राणा भी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य बाल बैडमिंटन संघ के सचिव संजय सैन, सह सचिव संजय कौशिक, झज्जर के सचिव रवि अहलावत, स्कूल के प्रिंसिपल मंगत राम, मनोज रेवाड़ी, कुलदीप, शुभम चित्रा सीवन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें