फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला

Thu, 27 Apr 2017 12:35 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
p - फोटो : kaithal beuaro
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन गुणी प्रकाश गुट ने बुधवार को वेयर हाउस के कार्यालय पर युवा प्रदेशाध्यक्ष जसमेर सिंह ने गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सुदेश मैहरा को सौंपा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि मंडियों में खरीद एजेंसियों, आढ़तियों व ठेकेदारों ने लूट मचा रखी है और कांग्रेस सरकार की तरह इस सरकार में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया वेयर हाउस के मैनेजर व कर्मचारियों व ठेकेदारों ने भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार फैलाया हुआ है। खरीदी गई गेहूं की उठवाई का 4 से 6 रुपए वसूला जा रहा है, शिकायत के बावजूद मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। मंडी में आढ़तियों द्वारा 50 किलो का कट्टा तोलना चाहिए, लेकिन प्रति कट्टा एक से दो किलों गेहूं फालतू तौला जा रहा है। आरोप लगाया जो गेहूं फालतू होता है वो आढ़ती व खरीद एजेंसी मिलकर बांट लेते है।
विज्ञापन


उन्होंने तहसीलदार महोदया से खरीद एजेंसी द्वारा खरीदे गए गेहूं की स्टाक की उच्च-स्तरीय जांच करवाने की मांग की और कहा वह एक सप्ताह बाद इस मामले की सही जांच न होने की स्थिति में वेयर हाउस की तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर उन्होंने तहसीलदार को कैनरा बैंक फरल के खिलाफ भी एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इस बैंक के अधिकारी बुजुर्ग व विकलांग पेंशनधारकों को जानबूझ कर परेशान करते है। बुजुर्गों को जहां बैंक के बाहर खड़ा कर दिया जाता है, वहीं विकलांगों को बैंक में ही बुलाकर पेंशन दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार का कानून है कि विकलांग को घर जाकर पेंशन देनी होगी, फिर बैंक क्यों कोताही कर रहे है। उन्होंने इस बैंक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रवीण श्योकंद समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें