फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaihal: अर्जुन नगर में 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, पत्नी सहित एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Feb 2025 04:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

शहर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन नगर में 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व एक अन्य युवक पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी पवन के रुप में हुई है। पवन के परिजनों ने बताया कि कैलरम गांव निवासी एक युवक अर्जुन नगर में ही एक दुकान चलाता है। आरोप लगाया कि पवन की पत्नी का उसकी दुकान पर आना जाना था और दुकानदार के साथ संबंध थे।

विज्ञापन


दुकानदार के साथ मिलकर उसकी पत्नी अपने पति के साथ झगड़ा करती थी। कई बार उस युवक के साथ घर से बाहर भी चली गई थी। यदि पति रोकता था तो वह तलाक की धमकी देती थी। कुछ दिन पहले भी वह आरोपी के साथ मिलकर अपने पति के साथ झगड़ा कर रही थी और बाद में उस युवक के साथ कहीं बाहर चली गई थी। इससे युवक काफी परेशान था। परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके सहयोगी युवक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

शहर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, इस मामले में पत्नी ने आरोपों को नकारा है। कहा कि पति उसे पहले भी सुसाइड करने की धमकी देता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें