कैथल। अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस बरामदगी मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने सप्लायर आरोपी गांव पाई निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 6 मार्च को एसडीयू टीम ने गश्त के दौरान नरेश उर्फ फिकर को गांव बाता के पास रजबाहा पुलिया से देसी पिस्तौल (315 बोर) व 4 कारतूस सहित काबू किया था। थाना कलायत में दर्ज मामले की जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह असला विजय द्वारा उपलब्ध कराया गया था। आरोपी विजय किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से असलहा सप्लाई नेटवर्क व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद