संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कसान में किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के प्रचार के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों की टीमें भी हिस्सा ले सकती हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये मिलेंगे।
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 21-21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 43 इंच एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 3100 रुपये और आठवें से सोलहवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।