अंबाला में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा ज्योति ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुदेश ढुल ने बताया कि छात्रा ज्योति में इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्रा, कोच शिव कुमार, विद्यालय की डीपीई पूनम, पीटीआई राममेहर, सुरेश कुमारी व छात्रा के अभिभावकों को बधाई दी व छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जाट संस्था के प्रधान इंद्र सिंह नौच, उपप्रधान राकेश नैन सचिव, डॉ. शमशेर कोषाध्यक्ष, गुरदयाल नैन, कार्यकारिणी सदस्य शमशेर ढुल व जगदीप चहल ने भी छात्रा को बधाई दी और प्रबंधक समिति ने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।