परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय सेमेस्टर फिजिकल साइंस की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। 13 नवंबर को घोषित परिणाम में ज्योति ने 9.58 एसजीपीए के साथ कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। सिमरन 9.50 एसजीपीए लेकर दूसरे और श्रुति 9.42 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि सात छात्राओं ने नौ से अधिक एसजीपीए और 11 छात्राओं ने आठ से नौ एसजीपीए प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, कोषाध्यक्ष नरसी मित्तल और सदस्य इंदरजीत सरदाना ने सफल छात्राओं को बधाई दी। सायंकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर डिंपल, यतिका और मेघा मौजूद रहीं।
परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति