संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लुधियाना में चल रही 68वीं स्कूल राष्ट्रीय खेल में जूडो के 19 वर्ष आयु वर्ग में कैथल के पुरुष व महिला खिलाड़ियों की हरियाणा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें इन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित नौ पदक जीते।
टीम के साथ डॉक्टर शक्ति सिंह डीपी, संदीप कुमार डीपी, अनिल अहलावत प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, और इंदिरा कोच और मैनेजर ने बताया कि हरियाणा की लड़कों की टीम ने दूसरा और लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, एईओ रमेश चहल, एईओ नरमैल सिंह, जिला प्रधान विजेंद्र बेरवाल, राजकमल सदस्य हरियाणा ओलंपिक संघ, अशोक शर्मा प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा,जोगिंदर जूडो कोच, सपना गुरमीत सिंह, अनिल कुमार ( प्रेसिडेंट अवार्डी) विजय टांक हेड मास्टर ने खिलाडियों को बधाई दी।
कैथल से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में रेनू, अमन व चिराग ने स्वर्ण, प्रगति व तुषार ने रजत, कुनाल, खुशी व यश ने कांस्य पदक जीता। टीम के साथ डॉक्टर शक्ति सिंह डीपी, संदीप कुमार डीपी, अनिल अहलावत प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, और इंदिरा कोच और मैनेजर ने बताया कि हरियाणा की लड़कों की टीम ने दूसरा और लड़कियों की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।