फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेपी ने स्वयं को बताया बंसीलाल की सियासी विरासत का हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत, कैथल। हिसार से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने किरण चौधरी के साथ चल रहे सियासी विवाद के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की राजनीतिक विरासत पर स्वयं का दावा ठोका है। वे रविवार को कलायत मेंं पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 मेंं वे खुद, जगन्नाथ सिंह, ओपी जिंदल और नरसिंह ढांडा जैसे नेता कड़ा संघर्ष कर हरियाणा विकास पार्टी को सत्ता में लेकर आए थे। उनके अलावा ये सभी नेता अब दुनिया में नहीं हैं। वे इकलौते ऐसे सांसद बचे हैं, जो चौधरी बंसी लाल की सियासी विरासत के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अब जो लोग उनकी विरासत के ठेकेदार बनते हैं वे तो उस समय पार्टी में भी नहीं थे।
जेपी ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेता किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के माध्यम से बंसी लाल की विरासत अपने पास आने का दावा करते हैं, वह ड्रामा है। जब कांग्रेस का हविपा में विलय हुआ तो सभी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में चले गए थे। जयप्रकाश ने कहा कि मेरे घर में भी महिलाएं हैं और मैं उनका सम्मान करना जानता हूं। जब देश की महिला खिलाड़ी अपने हक को लेकर दिल्ली मेंं प्रदर्शन कर रही थीं तब भी हम महिलाओंं के पक्ष में उतरे थे। इसी तरह हरियाणा मेंं पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह से जुड़े मामले मेंं प्रताडि़त महिला कोच को न्याय दिलाने के लिए भी आवाज उठाई गई। जेपी ने कहा कि बंसीलाल की विरासत से जुड़े मामले को महिलाएं खुद के सम्मान से न जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें