फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैक्स में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो, लोग परेशान

Tue, 16 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर 4 में स्थित पैक्स में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने से पैक्स में आने वाले उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर थोड़ी सी बरसात हो जाएं तो यह पानी पैक्स कार्यालय के अंदर भी घुस जाता है।

बता दें कि यहां पैक्स में किसान खाद बीज आदि लेने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं, यहां की गली भी पूरी तरह खराब हो चुकी है और यहां पर दो समाज के लोगों की चौपाल भी है। जहां कोई न कोई कार्यक्रम हर रोज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड निवासी, विशाल, विनोद, कुशला, श्याम राणा ने बताया कि यहां पानी निकासी नहीं है। बाबा ऋषि नाथ का मंदिर भी यहीं है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग माथा टेकने के लिए आते हैं लेकिन गली में पानी निकासी न होने के कारण श्रद्धालु भी परेशान हैं। साथ लगते जोहड़ का पानी जब ओवर फ्लो होता है तो वह पैक्स के साथ-साथ गली में भी भर जाता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें