फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के लिए समझाया

Thu, 11 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के वाणिज्य विभाग व करिअर गाइडेंस सेल ने प्लूटस एजुकेशन चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में “बिग फोर और मल्टीनेशनल कंपनियों में कॅरिअर एवं उच्च वेतन के अवसर” विषय पर वेबिनार आयोजित किया। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के लिए गुर बताए गए।

मुख्य वक्ता सत्यामेध नांदेडकर, वित्त, लेखा और कॅरियर विकास विशेषज्ञ ने प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्रों में उच्च वेतन वाली नौकरियां पाने के लिए कारगर रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सीपीए, एसीसीए, यूएस सीएमए जैसे व्यावसायिक प्रमाणपत्रों के महत्व और उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन जैसे विशिष्ट कौशल को बायोडाटा में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


वेबिनार की औपचारिक शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की सही दिशा चुनने और सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। नांदेडकर ने विद्यार्थियों को बिग फोर फर्मों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया, कॅरियर विकास की बारीकियों और अंतरराष्ट्रीय वित्त क्षेत्रों में नौकरी पाने की संभावनाओं को बढ़ाने वाले व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


आयोजन के संयोजक डॉ. मनोज बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बीकॉम, बीबीए और एमकॉम के 90 विद्यार्थियों ने वेबिनार में भाग लिया। करिअर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. पूजा गुप्ता सहित डॉ. रचना सरदाना, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. बबीता गर्ग, प्रो. राजेश गर्ग, डॉ. सुचेता तोमर, प्रो. पल्लवी गर्ग, प्रो. निधि बिंदलिश और डॉ. मीनू भूटानी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें