फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जजपा प्रदेश प्रधान महासचिव ने खरीद का लिया जायजा

विज्ञापन
अनाज मंडी चीका में धान खरीद का जायजा लिया और व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए प्रो रणधीर सिंह।
विज्ञापन
गुहला चीका। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो रणधीर सिंह ने शनिवार को अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं जानीं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान की सरकारी खरीद सुचारु नहीं होने से किसान और आढ़ती परेशान हैं। मंडियों में फसल भरी पड़ी है, जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं। रणधीर सिंह ने सरकार की अनावश्यक शर्तों जैसे पोर्टल पंजीकरण और बायोमीट्रिक को अव्यवस्था का कारण बताया। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से फसल को नुकसान हुआ है, फिर भी सरकार खरीद में आनाकानी कर रही है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2446 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन किसान इसे करीब 2200 रुपये में बेच रहे हैं। साथ ही, गेहूं खरीद के छह महीने बाद भी आढ़तियों का 34 करोड़ रुपये कमीशन बकाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें