फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख तक फरल के जितेंद्र ने की यात्रा

विज्ञापन
04-कैथल। साइकिल के माध्यम से लद्दाख के खारदुंगा पहुंचा गांव फरल निवासी जितेंद्र सिंह - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गांव फरल के जितेंद्र ने कैथल से साइकिल यात्रा शुरू करके लद्दाख तक सफर तय किया। इस दौरान वह पाकिस्तान बॉर्डर के समीप 18 हजार फुट ऊंचाई पर स्थित खरदूंगला पहुंचा। वहां से लौटकर वापस पहुंचे जितेंद्र का कहना है कि उसका उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस साइकिल यात्रा के तहत वह 30 मई को कैथल से रवाना हुआ था। इसके बाद वह 26 दिन में साइकिल से सफर कर लद्दाख पहुंचा। लद्दाख में वह 18 हजार फुट ऊंचाई पर स्थित खरदूंगला गांव में गया। इस पहाड़ी की दूसरी तरफ पाकिस्तान का बॉर्डर है। जितेंद्र में बताया कि यात्रा के दौरान वह किसी धर्मशाला या होटल में नहीं रुका। उसने इस यात्रा को एक एडवेंचर के रूप में जिया। उसने बताया कि जहां भी रात होती, वह वहीं पर तंबू लगा लेता था। जितेंद्र ने बताया कि वापस आने में उसे 29 दिन लगे। वह वहां से 26 जून को चला था और 31 दिन बाद 27 जुलाई को घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें