फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जितेंदर बने वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

Tue, 09 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। गोल्ड लाइफ स्कूल, राजौंद में खंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में इस सत्र के लिए जितेंदर सिंह को प्रधान चुना गया। सचिव पद के लिए विजेंदर और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप राणा को नियुक्त किया गया। इससे पूर्व चुनाव पूर्व खंड प्रधान रामेश्वर धानिया और जिला अध्यक्ष प्रदीप कसान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के 18 से अधिक निजी विद्यालयों के संचालकों ने भागीदारी की। चुनाव प्रक्रिया के पश्चात बैठक में छात्र हित और अभिभावक हित पर संगठन की आगामी कार्ययोजना और लाभप्रद नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें