फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिंदल ने मूंदड़ी गांव का किया दौरा

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने सोमवार को मूंदड़ी गांव में निर्माणाधीन संस्कृत विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर तक सुगम पहुंच के लिए करनाल-कैथल मार्ग विश्वविद्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के शीघ्र निर्माण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण होगी व विकास को गति देगी। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार और प्रशासनिक भवनों सहित सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। साथ ही संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए व समय-सीमा का भी कड़ाई से पालन हो।

सांसद जिंदल ने कहा कि यह संस्कृत विश्वविद्यालय न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे भारत के लिए एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहर सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय के विकास के लिए
विज्ञापन


हमारी ओर से हरसंभव प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने सांसद महोदय को जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन का कार्य पूरा करने के लिए अक्तूबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर में की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें