फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोबारा पटरी पर लौटेगी जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन

Sun, 23 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोरोना काल में बंद हुई जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन को अब रेलवे की ओर से दोबारा चलाया जाएगा। साढ़े चार साल से कैथल से जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन बंद थी। यह ट्रेन कैथल रेलवे स्टेशन से जींद की तरफ 1 बजकर 40 मिनट पर जींद की तरफ जाती थी और दो बजकर 40 मिनट पर कुरुक्षेत्र जाने के लिए आती थी। इसके लिए अधिकारियों ने रेलवे को प्रस्ताव भेजा है।
हालांकि इसका अभी जवाब नहीं आया है। रेल यात्री कल्याण समिति की ओर से इस ट्रेन को चलाने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इस ट्रेन के चलने से बरसोला, उचाना, घासो, नरवाना के अलावा कलायत, कैथल और कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलता था। फिलहाल 10 बजे के बाद 15:15 बजे तक जींद से नरवाना की तरफ जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए तो सुबह के बाद शाम को ही ट्रेन है जो कि 17:50 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है लेकिन जो ट्रेन बंद है इसको दोबारा चला दिया जाए तो हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिल सकेगा। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर कोरोना महामारी के समय बंद हुई जींद जाने वाली ट्रेन कुरुक्षेत्र से दोपहर 12ः40 बजे जींद जाने के लिए कैथल स्टेशन पर पहुंचती थी। सुबह व शाम को ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को बस व अन्य वाहनों में ज्यादा रुपये खर्च करना करना पड़ता है जिससे यात्रियों को समय व पैसों दोनों की हानि होती है।
कैथल स्टेशन से अभी दोपहर को जींद व कुरुक्षेत्र जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में सांसद नवीन जिंदल को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जवाब नहीं आया है।
कई बार उठाई जा चुकी मांग

इस ट्रेन को चलाने के लिए दैनिक यात्री कई बार अधिकारियों के समक्ष मांग कर चुके हैं। इसके अलावा रेलवे डीआरएम के दौरे के दौरान शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन हर बार अधिकारियों की तरफ से आश्वासन ही मिलते रहे थे। यात्रियों को अब इस ट्रेन के चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। यह करीब दो महीने पहले भेजा था जिसका जवाब आने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इस ट्रेन का संचालन कर दिया जाएगा।
- नरेंद्र शर्मा, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें