फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले सिंह जांगड़ा सर्वसम्मति से बने सोसायटी अध्यक्ष

Tue, 27 May 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित जांगड़ा धर्मशाला में सोमवार को जांगड़ा समाज की बैठक र्हुई। इसमें श्री विश्वकर्मा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। बैठक में मास्टर जिले सिंह जांगड़ा को सर्वसम्मति से सोसायटी अध्यक्ष चुना।

बलबीर सिंह शास्त्री को महासचिव व एडवोकेट सुरेंद्र जांगड़ा को कैशियर बनाया। प्रेम सिंह कोयल को उपप्रधान, सेवा जांगड़ा व कांता जांगड़ा को महिला संयोजिका नियुक्त किया गया। सुरेश जांगड़ा को सहसचिव, विनोद जांगड़ा को सह कोषाध्यक्ष, ज्ञानी राम जांगड़ा को संगठन सचिव,कर्मवीर रोहेड़ा को संयोजक, हरिचंद जांगड़ा व सुरेश दुंधरेहडी को सलाहकार व सुभाष डीग को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित समाज बंधुओं ने नवगठित कार्यकारिणी का बुके देकर व फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रधान मा.जिले सिंह जांगड़ा ने समस्त कार्यकारिणी की ओर से ईमानदारी व मेहनत से शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया व सभी जांगड़ा भाईयों को सोसायटी का सदस्य बनने का आह्वान किया। इस उपलक्ष्य में मिठाई बांटी गई व बैठक का समापन हुआ। इस मौके पर गुरुदेव सिंह जांगड़ा, रमेश सेगा, माता दीन, शमशेर जांगड़ा, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें