कैथल। गांव डीग में चोर एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित राजपाल की शिकायत पर पूंडरी थाना में मामला दर्ज किया है। राजपाल ने बताया कि वह 24 सितंबर को किसी कार्य से बाहर गया था। जब 3 दिसंबर को घर लौटा तो सामान बिखरा मिला। तलाशी लेने पर सोने व चांदी के आभूषण गायब पाए गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद