संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव कंगथली में चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर भाग गए। उस समय घर पर कोई नहीं था। फौजी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव कांगथली निवासी गुरविंद्र कौर ने शिकायत में बताया कि उसका पति सैनिक है। वह अपने दो बच्चों और सास के साथ रहती है। पिछले सप्ताह वह अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी व सास बेटी के पास पंजाब गई हुई थी। 26 अक्तूबर को जब वह घर वापस आई तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर गई तो अलमारी का ताला भी टूटा और सामन बिखरा हुआ था। चोर अलमारी से एक सोने का ब्रेसलेट, दो सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, तीन जोड़ी टोप्स, पांच अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सीवन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।