कैथल। कैथल की नई बैंक कॉलोनी से कर एक मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरात चुरा कर ले गए। इस बंद में न्यू बैंक कॉलोनी कैथल के रामकुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की रात को चोर उसके भाई राजकुमार के न्यू बैंक कॉलोनी के गली नंबर 4 में बने दुकान का ताला तोड़ते हुए अंदर घुसे तथा वहां पर अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जयपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
चोरों ने खेत से हजारों का सामान चुराया
कैथल। गांव बालू से चोर खेतों में बने कमरे से समर्सिबल मोटर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। गांव बालू के कुलदीप सिंह ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की रात को चोर उसके व उसके खेतों में बने कमरे के आसपास बने कमरों का दरवाजा तोड़ते हुए इनवर्टर, बैटरी, टुल्लू पंप, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद