फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान से गहने और नकदी चोरी

Tue, 24 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में चोर एक मकान से हजारों रुपये और गहने चोरी करके ले गए। किरायेदारों ने मकानमालिक को चोरी होने की सूचना दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चीका निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। 17 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ वृन्दावन अपने बेटे के पास गया हुआ था। 20 फरवरी को शाम के समय उनके किराएदार का फोन आया कि आपके घर में चोरी हो गई है। यह सूचना पाकर वह चीका वापस आया गया। यहां आकर देखा, तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अपने घर में सामान देखा तो पाया कि 20 चांदी के सिक्के, एक पाजेब चांदी की, एक चांदी के कंडुली, दो चांदी के गिफ्ट जिनका कुल वजन 300 ग्राम व करीब 12 हजार रुपये की नोटों की माला चोरी करके ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें