फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर खराब, गर्मी में पढ़ रहे विद्यार्थी

Wed, 17 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने पूंडरी के राजकीय स्कूलों का दौरा किया। आयोग की सदस्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पहुंची। इस स्कूल की दयनीय स्थिति को देख उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक को आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर उनके साथ डीसीपीओ विजय कुमार, सीडब्लयूएम रितु सिंगला और स्वास्थ्य विभाग व समाजसेवी जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य रमनदीप कौर अपनी टीम के साथ सबसे पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूंडरी पहुंची। वहां की सफाई व्यवस्था से प्रभावित हुई। मिड डे मील भी सही ढंग से दिया जा रहा था। उसके बाद टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी पहुंची तो यहां उन्हें खामियां मिलीं। स्कूल की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। बच्चे लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण गर्मी में पढ़ते मिले। लाइब्रेरी की हालत भी खस्ता थी। लाइब्रेरी का रजिस्टर चेक किया तो 17 अक्तूबर 2016 के बाद लाइब्रेरी से कोई बुक तक इश्यू नहीं की गई थी। आयोग की सदस्य जब दसवीं और बारहवीं कक्षा में गई और उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के बारे में बच्चों से पूछा तो एक भी बच्चा नंबर नहीं बता पाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आग बुझाने वाले सिलेंडर तो कई जगहों पर लगे मिले। कुछ की डेट निकल चुकी थी। पूछने पर इन्हें चलाने की भी जानकारी कोई नहीं दे पाया।
विज्ञापन

जनरेटर तो है, पर खराब पड़ा है
स्कूल में एक बड़ा सा जेनरेटर वर्ष 2011 से आया हुआ है। लेकिन, न तो ये चालू हालात में है और न ही इसका कोई रिकॉर्ड है कि अंतिम बार इसमें तेल कब डाला गया।
दंगल फिल्म देखी है या नहीं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोग की सदस्य अपने निरीक्षण के दौरान बारहवीं कक्षा (लड़कियां) में पहुंची तो उस कक्षा में मौजूद सभी लड़कियों से उन्होंने पूछा कि आपसे में से खेलों में कितनी छात्राएं भाग लेती हैं। पचास बच्चों की इस कक्षा में से केवल दो छात्राओं ने ही खेलों में भाग लेने की बात कही। इस पर आयोग की सदस्य ने उन्हें दंगल फिल्म से प्रेरणा लेने की बात कही और कहा कि वे सब खेलों में भाग ले। उन्होंने स्कूल प्रशासन को स्कूल में खुली कैंटीन भी तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि जब बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा है तो कैंटीन का क्या उद्देश्य है।

1650 गज का स्कूल 900 विद्यार्थी, स्कूल में खामियां ही खामियां
फोटो नंबर- 5 और 6
कैथल। बाल सरंक्षण आयोग की टीम ने दोपहर को राजकीय उच्च विद्यालय नंबर चार का निरीक्षण किया। यहां उन्हें बहुत खामियां मिलीं। इस पर आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने सुधार के निर्देश दिए। स्कूल के 1650 गज में 900 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आयोग की टीम को लाइब्रेरी का रजिस्टर नहीं मिला। स्कूल के एक-एक कमरे में तीन-तीन कक्षाएं लगी हुई थीं। स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए जगह कम होने के कारण गर्मी से विद्यार्थी परेशान थे। स्कूल में मिड डे बनाने में भी अव्यवस्था मिलीं। स्कूल के विद्यार्थियों के लिए खेलने का मैदान न होने और पीटीआई की नियुक्त होने के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें