पूंडरी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूंडरी में लगभग 13 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए वहां बनाई गई कच्ची सड़कें, सीवरेज लाइन और बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हरियाणा विकास और विनियमन अधिनियम (एचडीआर एक्ट) 1975 के प्रावधानों के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका पूंडरी के एमई राजेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। संवाद