फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोर्ट परिसर में जेसीबी ने ढहाए कई चैंबर

Wed, 11 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोर्ट परिसर में मंगलवार को कई चैंबरों को प्रशासन की जेसीबी ने ढहा दिया। इस दौरान वकीलों ने विरोध भी जताया। प्रशासन का दावा है कि कोर्ट चैंबर के पास छोड़ी हुई खाली जगह पर कुछ नोटरी व अन्य ने शेड लगा लिए और वह जगह घेर ली। इन्हें इस शेड को हटाने और इस जगह को खाली करवाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इस अतिक्रमण को नहीं हटाया। इसके बाद यह मामला जिला सत्र न्यायाधीश के संज्ञान में लाया गया और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया। न्यायाधीश ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा और मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं इस मामले में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि यह जगह पार्किंग की नहीं थी बल्कि पीडब्ल्यूडी की थी। यह कार्रवाई बिना किसी ऑर्डर के की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें