गुहला-चीका। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से चीका के अधीन पड़ने वाली राजस्व संपदा नंदगढ़ एवं सदरहेड़ी गांव में बने अवैध निर्माणों को जेसीबी से ढहाया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं।
उन्होंने बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा और गुहला-चीका की राजस्व संपदा नंदगढ़ में बने अवैध राइस मिल तथा सदरहेड़ी में बनी एक राइस मिल और एक फैक्टरी में तोड़फोड की कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि चीका में अवैध निर्माण करने का मामला आया था। भू स्वामियों को पीसीआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने बारे आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-स्वामियों ने अनुमति नहीं ली। संवाद