फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध काॅलोनी को जेसीबी ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका के मदर प्राइड स्कूल के पीछे बनाई गई अवैध काॅलोनी को जिला नगर योजना कार विभाग की जेसीबी ने शुक्रवार को ढहा दिया। चीका निवासी जगजीत सिंह ने जिला नगर योजनाकार विभाग में शिकायत की थी कि कुछ लोग अवैध काॅलोनी काट प्लाट बेच रहे हैं। बताया कि काटी गई काॅलोनी में अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी है।

इस पर कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार अधिकारी राज कीर्ति अपनी टीम के साथ उक्त काॅलोनी में पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से वहां पर दो मकानों के निर्माण के लिए भरी गई नींव को उखड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई अरुण कुमार ने बताया कि पहले प्लाट धारकों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अनदेखी की तभी आज यह कार्रवाई की गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी अवैध काॅलोनी में प्लॉट ना खरीदें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें