कैथल। नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित क्षेत्रीय एकता समागम 2024 में सामूहिक पंजाबी गीत प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम की प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा जिला जयपुर में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी और उनका हौंसला बढ़ाया। संवाद