फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का 15 सितंबर तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। तितरम गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2020-21 हेतु कक्षा छटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। जिनकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2019 है। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की बेवसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण हेतु 15 सितम्बर 2019 तक लिंक खुला रहेगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2020 को किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य मेहर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी कैथल जिला के सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पूरे शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत रहा हो तथा कक्षा 3 एवं कक्षा 4 किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्रत्येक पूरे शैक्षणिक सत्र अध्ययन एवं उत्तीर्ण की हो। कक्षा 5 वीं में कैथल जिला से पूर्ण शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पढ़ाई की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें