कोरोना की दूसरी लहर के कारण दो बार स्थगित हो चुकी जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि अब 11 अगस्त निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम के प्रधानाचार्य मुहर सिंह ने बताया कि जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम की कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आगामी 11 अगस्त को जिला के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए खंड के परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य/ केंद्र अधीक्षक होने वाली प्रवेश परीक्षा की सुव्यवस्था के लिए निर्देश करेंगे।