फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया बने विजेता

विज्ञापन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के साथ जतिन पुनिया व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया और उनका परिवार विजेता बना है। सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स की ओर से आयोजित इस क्विज में देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया। कैथल के परिवार के विजेता बनने से स्थानीय प्रशंसकों में भी उत्साह है। टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर 1 से 21 अगस्त तक आयोजित क्विज में प्रतिभागियों से शो, इसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी से जुड़े सवाल पूछे गए। विजेताओं को शो की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर जाने का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कैथल के जतिन पुनिया और उनके परिवार को भी सेट पर जाकर शूटिंग को करीब से देखने और कलाकारों के साथ शो की 18वीं वर्षगांठ मनाने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार क्विज में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद मूल योजना का विस्तार करते हुए 18 से अधिक विजेता परिवारों को गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर आमंत्रित किया गया है। क्विज के परिणाम प्रतिदिन घोषित किए जा रहे हैं और विजेताओं की पूरी सूची टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर साझा की जाएगी। शो के क्रिएटर-प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि 18 दिनों तक देशभर के परिवारों का जुड़ना शो के प्रति दर्शकों के लगाव को दर्शाता है। वहीं, सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि दर्शकों को शो की दुनिया को करीब से अनुभव कराने का यह विशेष अवसर है। कैथल में जतिन पुनिया के विजेता बनने की जानकारी के बाद शो के स्थानीय प्रशंसकों में भी खुशी का माहौल है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के साथ जतिन पुनिया व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें