०५-कैथल। मतदान जागरूकता कार्यक्रम में स्किट की प्रस्तुति देती आईजी कालेज की छात्राए। स्त्रोत सं
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार इलेक्ट्रोल क्लब के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम कपिल कुमार व प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने की शिरकत। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की कई टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय आईटीआई कलायत द्वितीय और इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय व एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता टीमों को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा।
सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीपदान की परंपरा को निभाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न टीमों ने अपने लघु नाटिका की सुंदर प्रस्तुतियां दी। कपिल कुमार ने कहा कि मतदान पंजीकरण करवाना और अपने वोट का अधिकार को पहचानना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने भी 18 वर्ष व उससे अधिक आयु की छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने व उसका प्रयोग करने की हिदायतें दी।