फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने अधिकतर मांगें मानीं : सुभाष बराला

Sun, 29 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
बातचीत करते सुभाष बराला व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आरक्षण समेत छह मांगों को लेकर हरियाणा प्रदेश के 19 जिलों में जाट आंदोलन शुरू हो गया है लेकिन जाट आरक्षण की आड़ में प्रदेश में किसी को कानून व्यवस्था तोड़ने, अशांति फैलाने और आपसी भाईचारा तोड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर जाट समुदाय के साथ है लेकिन मामला फिलहाल कोर्ट में है। जो फैसला आएगा सर्वमान्य होगा। प्रदेश सरकार इस मसले पर जाट समुदाय के साथ है और मजबूती से कोर्ट में इनका पक्ष रखेगी।
विज्ञापन


भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सभी खाप नेताओं की बैठक हुई है। बैठक सकारात्मक रही। उनकी अधिकतर मांगें मान ली गई हैं। पांच राज्यों में भाजपा को बदनाम करने के लिए जाट समाज के कुछ लोगों को मोहरा बनाकर राजनीतिक लोग एक बार फिर से प्रदेश का भाईचारा बिगाड़ना चाहते हैं। पहले भी इन लोगों ने ही अशांति फैलाई थी। अब चुनाव के कारण फिर ऐसा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता अब समझ चुकी है। कैथल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा आरक्षण पर समर्थन की बात पर बराला ने कहा कि क्या तंवर फिर से प्रदेश का भाईचारा बिगाड़ना चाहते हैं। वे स्पष्ट तौर पर जानते हैं कि हरियाणा विधानसभा में आरक्षण दिया जा चुका है। जाट समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में शांति बनाए रखने में पूरा-पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बराला ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जाट समुदाय भी मुख्यमंत्री से हुई बातचीत से पूर्णतया संतुष्ट है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखे। सभी प्रकार की अफवाहों से बचे। इस अवसर पर उनके साथ निवास गोयल चेयरमैन वेयर हाउस कॉर्पोरेशन हरियाणा भी पहुंचे थे। निवास गोयल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना को स्मृति चिन्ह व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्जुन कुमार गुप्ता, रामपाल राणा, राजरमन दीक्षित, जगदीश गुप्ता, राकेश गर्ग, राधा कृष्ण मित्तल, अमित चौधरी, गौतम बंसल, पवन कोटडा वाले, हिमांशु गर्ग, आशु बिंदलिश, पंडित लज्जा राम, रोहताश राणा, समय सिंह राणा, सुरेन्द्र बिट्टू, ऋषभ मित्तल, सुशील बिंदलिश, अजय श्रीवास्तव, राजपाल कालारामना, रवि मित्तल, राकेश मित्तल, पवन गर्ग, चन्द्र प्रकाश गोयल, सुभाष गोयल, अनुज गोयल, करतार यादव, हरि चंद जांगड़ा, राजेश पिंटू, सौरभ गर्ग, सतीश गर्ग, प्रेम सिंगला, सुखविन्द्र आन्धली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें